
Punjab Elections: पंजाब में 65 सीटों पर BJP, देखें कितनी सीटों पर लड़ेगी अकाली दल और अमरिंदर की पार्टी
AajTak
बीजेपी हेडक्वार्टर्स में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को पंजाब में गठबंधन को लेकर सीट बंटवारे पर घोषणा की. उन्होंने कहा कि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है और इसी नाते ये देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ प्रदेश है, इसीलिए देश की महत्वपूर्ण सुरक्षा वाले प्रदेश में मजबूत सरकार बनना बहुत ज्यादा जरूरी है. उन्होंने आगे बताया कि लगभग 600 किलोमीटर का बॉर्डर हमारा पाकिस्तान के साथ लगता है. सीट शेयरिंग का फॉर्मूला साझा करते हुए जे पी नड्डा ने बताया कि पंजाब में BJP 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं 15 सीटों पर अकाली दल और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. देखें वीडियो.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












