
Punjab Election: BJP कैंडिडेट SR लाधेर पर कातिलाना हमला, बाल-बाल बचे
AajTak
Punjab Election: लुधियाना की गिल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे BJP कैंडिडेट एसआर लाधेर पर रविवार को कातिलाना हमला हो गया. आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. बता दें कि हमले के दौरान उनकी कार के शीशे चकनाचूर हो गए.
Punjab Election: पंजाब के लुधियाना में BJP कैंडिडेट SR लाधेर पर कातिलाना हमला हो गया है. हमले के बाद लाधेर को लुधियाना के सिविल हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया है. जानकारी के मुताबिक उन पर ये हमला रविवार देर शाम में हुआ है. इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया. बता दें कि एसआर लाधेर लुधियाना की गिल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










