
Punjab Election: 'करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है...', CM कैंडिडेट की घोषणा के बाद भावुक हुए चन्नी
AajTak
Punjab Assembly Election: पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान होने का बाद चरणजीत सिंह चन्नी भावुक हो गए. उन्होंने इस पंजाब की जनता के साथ ही राहुल गांधी को धन्यवाद दिया.
Punjab Assembly Election: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लुधियाना में एक रैली में CM कैंडिडेट की घोषणा कर दी. राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ही कांग्रेस का सीएम चेहरा होंगे. इस ऐलान के बाद चन्नी मंच पर ही भावुक हो गए. उन्होंने इस दौरान भगवान को याद करते हुए कहा, 'करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है'.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











