
Punjab Election: 'आतंकी मीठा हो या तीखा, आतंकी होता है', केजरीवाल पर चन्नी का तंज
AajTak
Punjab Election 2022: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि आतंकी मीठा हो या तीखा, वह सिर्फ आतंकी होता है. साथ ही कहा कि पंजाब और पंजाबी कभी असुरक्षित हो नहीं सकता. इस दौरान उन्होंने भगवंत मान पर भी निशाना साधा.
Punjab Election 2022: पंजाब में 117 सीटों पर वोटिंग का दौर जारी है. ऐसे में चमकौर साहिब से कांग्रेस के सीएम कैंडिडेट चरणजीत सिंह चन्नी ने भी चमकौर साहिब से वोट डाला. इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट अरविंद केजरीवाल और AAP के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान पर निशाना साधा. चन्नी ने कहा कि आतंकी मीठा हो या तीखा, वह सिर्फ आतंकी होता है. साथ ही भगवंत मान को लेकर कहा कि भगवंत मान को शराब की आदत है , मुझे चाय की आदत है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









