
Punjab Crime: जालंधर में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार
AajTak
पुलिस के मुताबिक, 'पीछा करने के दौरान संदिग्ध बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चलाई. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
Jalandhar Encounter: पंजाब के जालंधर जिले में पुलिस की कुछ बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है. जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बताया गया कि दोनों बदमाशों पर हत्या और जबरन वसूली समेत कई मामले दर्ज हैं. पुलिस ने उन दोनों के पास से तीन हथियार और कारतूस बरामद किए हैं.
पंजाब पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस (@CPJalandhar) ने जालंधर में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो साथियों का पीछा किया और गोलीबारी के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक, 'पीछा करने के दौरान संदिग्ध बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चलाई. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
जालंधर पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, दोनों बदमाशों पर लोगों से जबरन वसूली, हत्या, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं. पकड़े जाने के बाद से दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है.
दोनों बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग के ताल्लुक रखते हैं. उन दोनों के पास से तीन हथियार और कई कारतूस बरामद हुए हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











