
Punjab Congress Crisis: क्या सिद्धू की ताजपोशी से खत्म हो गया कांग्रेस का पंजाब संकट?
AajTak
माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान के इस फैसले के बाद पंजाब में कांग्रेस का संकट सुलझने के बजाय और गहरा सकता है. दरअसल, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू की एक-दूसरे से नाराजगी जग-जाहिर है. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं.
पंजाब में लंबे समय से कैप्टन अमरिंदर और नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) में चल रही तनातनी के बीच कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा फैसला लिया. नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) का अध्यक्ष (Chief) बनाया गया है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election) को देखते हुए सिद्धू के साथ राज्य के लिए चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











