
Punjab से क्यों जुड़ रहे ISI के आतंकी नेटवर्क के तार? देखें क्यों हाई अलर्ट पर एजेंसियां
AajTak
हिंदुस्तान में आतंक फैलाने की पाकिस्तानी साजिश के तार अब फैलते जा रहे हैं. दिल्ली में जिस टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ उसके तार पंजाब से जुड़ने की आशंका है. दरअसल अगस्त महीने में NIA ने पंजाब में रेड कर टिफिन बम की शक्ल में आईईडी बरामद की थी. इनके साथ-साथ RDX और कुछ पिस्टल समेत हैंड ग्रेनेड और कारतूस बरामद किए गए थे. अब दिल्ली पुलिस ये पता लगा रही है कि क्या पंजाब से NIA की ओर से की गई बरामदगी का प्रयागराज से मिले RDX और बम से कोई कनेक्शन है? पुलिस का शक इस वजह से गहरा गया है क्योंकि दोनों विस्फोटकों के बीच काफी समानता है. पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया. देखें वीडियो.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









