
Punjab: सिद्धू मूसेवाला को न्याय नहीं मिलने से लोगों में गुस्सा, इस बार 'काली दिवाली' मनाने का फैसला
AajTak
सिद्धू मूसेवाला की हत्या की पांच महीने होने वाले हैं. लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिला है. इसलिए हमने दिवाली को 'काली दिवाली' की तरह मनाने के फैसला किया है. सिद्धू मूसेवाला के गांव के अलावा दर्जनभर गांवो में काली दिवाली मनाई जाएगी. विदेशों में रहने वाले सिद्धू के फैंस भी काली दिवाली मनाएंगे.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala murder case) की इसी साल मई महीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हत्याकांड में अब तक दोषियों को सजा नहीं मिलने से लोगों में गुस्सा है. इसलिए सिद्धू के गांव सहित दूसरे गांव के लोगों ने इस दिवाली को 'काली दिवाली' के रूप में मनाने के फैसला किया है. लोगों का कहना है कि सिद्धू मूसेवाला को अब तक सरकार न्याय नहीं दिला पाई है. ऐसे में दिवाली का जश्न नहीं मनाया जाएगा.
शुभदीप सिंह मूसेवाला उर्फ सिद्धू मूसेवाला का गांव जवाहरके पंजाब के मानसा जिले में है. मानसा जिले के जवाहरके में किसी घर में दिवाली का जश्न नहीं मनाया जाएगा. गांव के पूर्व सरपंच रोहित ने कहा कि हमने दिवाली को काली दिवाली के रूप में मनाने का फैसला किया है. मानसा के जवाहरके गांव के अलावा बुर्ज ढिलवां, जोगा, रामदित्तेवाला, खोखर, सदा सिंह वाला, गेहले, गगोवाल सहित करीब दर्जनभर गांव में दिवाली का त्यौहार नहीं मनाया जाएगा.
विदेश में रहने वाले भी नहीं मनाएंगे दिवाली
विदेशों में भी मूसेवाला की काफी फैन फॉलोइंग थी. 'काली दिवाली' को उनका भी समर्थन मिला है. पंजाब के कई गांवों के अलावा विदेश में रहने वाले फैंस भी काली दिवाली मनाएंगे. मूसेवाला को जल्द से जल्द न्याय मिले उनकी यह मांग है.
अंधाधुंध फायरिंग कर की गई थी मूसेवाला की हत्या
इसी साल 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. घर से कुछ ही दूरी पर गायक को फायरिंग करके मौत के घाट उतारा गया था. हमलावरों ने एके-47, एके-94 समेत दूसरे हथियार से थार सवार मूसेवाला पर ताबड़तोड़ करीब 30 राउंड फायर किए थे. सिंगर के साथ गाड़ी में बैठे अन्य दो लोग भी इस हमले में घायल हुए थे. रिहायशी इलाके में हुए इस शूट आउट में सिद्धू और उसके साथियों को मारी गई कई गोलियां दीवारों पर जाकर फंस गईं थीं. हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंग लीडर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







