
Punjab: गैंगस्टर राजन भट्टी के दो साथी बठिंडा से गिरफ्तार, दो अवैध हथियार बरामद
AajTak
पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर राजन भट्टी के दो साथियों को बठिंडा से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर राजन की गिरफ्तारी के लिए टीमें तलाश कर रही हैं. जल्द ही राजन भट्टी को अरेस्ट कर लिया जाएगा. बताया जा रहा है कि राजन भट्टी कनाडा स्थित आतंकी का करीबी है.
पंजाब पुलिस ने बठिंडा के सुशांत सिटी में छापेमारी के दौरान गैंगस्टर राजन भट्टी के दो साथियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि गुरदासपुर के गांव मुस्तफाबाद जट्टा निवासी भट्टी कनाडा स्थित आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लांडा का करीबी है.
पुलिस ने जिन्हें अरेस्ट किया है, उनमें बठिंडा के गांव कोट शमीर निवासी 32 वर्षीय हरजसनीत सिंह और बठिंडा के गांव गुलाबगढ़ निवासी 26 वर्षीय कमलजीत सिंह शामिल हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से राइफल और पिस्टल बरामद की है.
एआईजी एसएसओसी एसएएस अश्विनी कपूर ने कहा कि लखबीर लांडा के खिलाफ राज्य में शांति भंग करने के मामले में केस दर्ज हैं. इस मामले की जांच के दौरान राजन भट्टी लखबीर लांडा के सीधे संपर्क में था. लखबीर के इशारे पर राजन अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहा था. इसके बाद लखबीर सिंह लांडा और उनके अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था.
एआईजी अश्विनी कपूर ने कहा कि राजन भट्टी पर कई मामले दर्ज हैं, उस पर चंडीगढ़ और पंजाब में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास सहित कई केस चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि भट्टी लांडा को नारकोटिक्स और हथियार आपूर्ति में मदद करता है.
राजन भट्टी को शरण देने का है आरोप
बुधवार को पुलिस ने बठिंडा में सुशांत सिटी पर छापा मारा. इस दौरान राजन भट्टी के दो सहयोगियों को दो अवैध हथियारों के साथ पकड़ लिया. एआईजी ने कहा कि दोनों आरोपियों को राजन भट्टी को शरण देने और अवैध हथियार रखने के लिए गिरफ्तार किया गया.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











