
Punjab: गंदा पानी फेंकने से रोका तो दलित महिला की पीटा, पीड़िता ने CM से लगाई न्याय की गुहार
AajTak
Punjab News: पंजाब के अमृतसर में एक दलित महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है. पीड़ित महिला का आरोपियों से गंदा पानी फेंकने को लेकर झगड़ा हुआ था.
Punjab News: पंजाब के अमृतसर में एक दलित महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें आरोपी को महिला को बुरी तरह से पीटते देखा जा सकता है. पीड़ित महिला ने पिटाई का यह वीडियो मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेज कर न्याय की गुहार लगाई है. मामला को तूल पकड़ता देख पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है.
यह मामला अमृतसर के वल्ला मंडी इलाके का है. यहां पीड़ित महिला श्री गुरु तेग बहादुर फ्लैट्स नाम से बने अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहती है. इस फ्लैट के ऊपर साजन और राजन नाम के दो लोग रहते हैं. महिला का इन्हीं लोगों से ऊपर गंदा पानी फेंकने को लेकर झगड़ा हुआ था.
पीड़ित महिला के मुताबिक, राजन और साजन नाम के युवक उसके फ्लैट के ऊपर रहते हैं और ऊपर से गंदा फानी फेंकते थे. जब महिला ने उन लोगों को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उसके पति के साथ मारपीट की. महिला शिकायत करने पुलिस स्टेशन जा रही थी कि राजन और साजन ने फिर उसके पति को पीटना शुरू कर दिया. जब महिला थाने में शिकायत करके वापस आई तो उन्होंने उसे भी पीट दिया और जातिसूचक शब्द कहे. पीड़ित महिला का नाम संदीप कौर है.
आरोपियों पर शख्त कार्रवाई की है मांग घटना के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी पहले महिला को धक्का मारते हैं और फिर उसके बालों को खींचकर उसे जमीन पर गिराते देते हैं. इसके बाद उसने महिला की लात-घूंसों से बुरी तरह से पिटाई कर दी. पीड़ित महिला ने पुलिस से इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पुलिस ने पीड़ित संदीप कौर की शिकायत और वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











