
Punjab: कैदी की पीठ पर गर्म रॉड से लिखा गैंगस्टर, पेशी पर कोर्ट पहुंचे कैदी ने शर्ट उतारी तो उड़े होश
AajTak
पंजाब के फिरोजपुर की जेल में बंद एक कैदी को कपूरथला की कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान कैदी ने शर्ट उतारकर अपनी पीठ दिखाई तो मौजूद लोगों के होश उड़ गए. दरअसल, कैदी की पीठ पर गर्म रॉड से गैंगस्टर लिखा गया था. उसकी पीठ पर घाव थे. कैदी ने आरोप लगाए कि जेल में उसकी पीठ पर रॉड से लिखा गया है. वहीं जेल अधिकारियों ने कहा कि जेल प्रबंधन को बदनाम करने के लिए कैदी ने ऐसा किया है.
पंजाब के फिरोजपुर की केंद्रीय जेल में संगीन आरोपों में बंद एक कैदी की पीठ पर नुकीली चीज से गैंगस्टर लिखा पाया गया है. इस मामले में जेल प्रशासन ने कहा कि ये जेल प्रबंधन को बदनाम करने की साजिश है. इस मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है. कैदी तरसेम सिंह का कहना है कि जेल में गर्म सरिए से उसकी पीठ पर गैंगस्टर लिखा गया है. कैदी कपूरथला के गांव का रहने वाला है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना 10 अगस्त की बताई जा रही है. जेल अधिकारी इस मामले को लेकर पुलिस को सूचित करने की बात कह रहे हैं. कैदी को आज जब कपूरथला की अदालत में पेश किया गया तो उसने शर्ट उतारकर अदालत में पीठ पर गैंगस्टर लिखा दिखाया. इसके बाद कोर्ट ने सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाने के आदेश दिए.
सवाल है कि आखिर जेल में नुकीली चीज कहां के आई और कैदी की पीठ पर गैंगस्टर किसने और कब लिखा. डीआईजी जेल तेजिन्द्र सिंह मौड़ ने कहा कि कैदी द्वारा जेल प्रबंधन को बदनाम करने की नीयत से ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है. उन्होंने कहा कि कैदी ने खुद ही किसी से अपनी पीठ पर गैंगस्टर शब्द लिखवाया है. 10 अगस्त को इसे अन्य साथियों से अलग किया गया था, जिसके बाद इसने 11 को जेल प्रशासन से माफी मांगी.
उन्होंने कहा कि उसका सिविल अस्पताल से उपचार करवाया गया. डीआईजी ने कहा कि जेल में बंदियों में आपसी झगड़े होना आम बात है. पीठ के पीछे जो शब्द लिखा है, वह कैदी ने अपने साथी से लिखवाया है, ताकि जेल प्रशासन को बदनाम किया जा सके. उन्होंने कहा कि इस बारे में एसएसपी को लिखित शिकायत दी है.
अंग्रेजों के जमाने की बनी केंद्रीय जेल में 1236 बंदियों को रखने की क्षमता है, लेकिन यहां पर बंदियाें की संख्या अधिक होने के अलावा जेल में गंभीर आरोपों में बंद गैंगस्टर सहित अन्य कैदी व हवालाती भी बंद हैं. इस साल जेल से 100 से ज्यादा मोबाइल फोन भी पकड़े जा चुके हैं.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.









