
Punjab: कार में मिली एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली लगे शव, पुलिस को हत्या और आत्महत्या का संदेह
AajTak
पंजाब के पटियाला जिले में बनूर-शंभू रोड पर एक SUV से एक ही परिवार के तीन लोगों के गोली लगे शव मिले हैं. मृतकों में संदीप सिंह, उसकी पत्नी मंदीप कौर और बेटा अभय शामिल हैं. पुलिस को शक है कि संदीप ने पत्नी और बेटे की हत्या कर खुदकुशी की है. पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है.
पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. रविवार को बनूर-शंभू रोड पर खड़ी एक SUV गाड़ी से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के गोली लगे शव बरामद किए गए. मृतकों की पहचान संदीप सिंह (45), उसकी पत्नी मंदीप कौर (40) और बेटे अभय (18) के रूप में हुई है.
राजपुरा के डीएसपी मंजीत सिंह बताया, यह SUV चड़बर गांव के पास सड़क किनारे काफी देर से खड़ी थी. इस दौरान पास से गुजर रहे एक टिपर ट्रक ड्राइवर ने कई बार हॉर्न बजाया. फिर भी गाड़ी में कोई हलचल नहीं दिखी. इसके बाद उसने गाड़ी के पास जाकर देखा. तभी उसने अंदर तीनों के शव देखें और तुरंत पुलिस को सूचना दी.
यह भी पढ़ें: 'FIR दर्ज करने में आठ दिन क्यों लगे', पटियाला में कर्नल की पिटाई मामले पर हाईकोर्ट सख्त
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, प्रॉपर्टी कंसल्टेंट संदीप सिंह ने संभवतः अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पहले पत्नी और बेटे को गोली मारी. फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना के पीछे घरेलू कलह या मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.
मामले में पुलिस ने कही ये बात
मूल रूप से यह परिवार बठिंडा जिले के लंबी के सिखवाला गांव का रहने वाला था. फिलहाल वे मोहाली में रह रहे थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में ले लिया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी एंगल से जांच जारी है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









