
Pune में फैल रहा जीका वायरस, सामने आए 6 केस, दो गर्भवती महिलाएं भी चपेट में
AajTak
जीका वायरस के केस एक बार फिर सामने आने लगे हैं. महाराष्ट्र के पुणे में अब तक जीका वायरस के 6 केस सामने आ चुके हैं. दो गर्भवती महिलाएं भी संक्रमण के चपेट में हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी फिलहाल मरीजों की निगरानी कर रहे हैं.
महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस फैल रहा है. शहर में संक्रमण के 6 मामले सामने आए हैं. खास बात यह है कि इनमें दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं.
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पुणे के एरंडवाने इलाके की 28 साल की गर्भवती महिला में जीका वायरस का संक्रमण पाया गया है. महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके अलावा एक और 12 सप्ताह की गर्भवती महिला के जीका वायरस से संक्रमित होने का पता चला है. फिलहाल, दोनों महिलाओं की हालत स्थिर है.
गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा खतरनाक
दरअसल, गर्भवती महिलाओं के जीका वायरस का शिकार होने पर भ्रूण में माइक्रोसेफेली हो सकता है. यह ऐसी स्थिति होती है, जिसमें मस्तिष्क के असामान्य विकास के कारण सिर काफी छोटा हो जाता है.
बेटी सहित डॉक्टर भी हुए संक्रमित

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










