
PUMA की जगह खरीदे UPMA के जूते! बताई कीमत तो Swiggy ने दिया ये मजेदार जवाब
AajTak
सोशल मीडिया पर एक शख्स का ट्वीट सुर्खियों में है. उसने PUMA की जगह UPMA के जूते खरीदे थे. उसकी पोस्ट पर स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy) ने भी रिएक्ट किया है. आइए जानते हैं पूरा मामला...
महंगे और ब्रांडेड जूतों की फर्स्ट कॉपी खरीदना कोई नई बात नहीं है. लेकिन इसके जरिए फेमस हो जाना, ये अपने आप में काफी दिलचस्प है. एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. सोशल मीडिया पर उसका ट्वीट सुर्खियों में है. उसने PUMA की जगह UPMA के जूते खरीदे थे. उसकी पोस्ट पर स्विगी (Swiggy) ने भी रिएक्ट किया है. आइए जानते हैं पूरा मामला...
दरअसल, इसकी शुरुआत हुई @Yarth69 नाम के एक यूजर के ट्वीट से. उसने जूते की फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'कल इसे लोकल मार्केट से 690 रुपये में खरीदा. क्या समाज मुझे स्वीकार करेगा?'
Thrifted this delicious shoe yesterday from a local market for 690 bucks 👀 Will society accept me 🤔 pic.twitter.com/B4wz9lCAkX
गौर करने वाली बात ये थी इस जूते पर PUMA के लोगो के साथ UPMA लिखा हुआ था. यानि जूता ओरिजनल नहीं था. इसपर उपमा (UPMA) लिखे होने की वजह से यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा- मार्केट से 'स्वादिष्ट' जूता खरीदा.
ट्विटर यूजर्स ने कही ये बात
Should have checked our app before buying, itna mehnga nahi milta 😔 https://t.co/hMqaglDbJL pic.twitter.com/6OYpdeUb3C

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












