
PUBG Murder: 'प्रॉपर्टी डीलर अंकल मम्मी से मिलने आते थे...' पापा बोले; 'मैं होता तो पिस्टल उठाकर गोली मार देता'
AajTak
लखनऊ PUBG हत्याकांड में Aajtak की लगातार पड़ताल जारी है. नाबालिग बेटे ने मां को मारने के पीछे ज्यादा रोका-टोकी को वजह बताया. मगर लगातार हो रहे खुलासों से साफ जाहिर होता है कि नाबालिक बेटे के मंसूबे पहले से ही साफ थे और उसको लगातार अपने पिता का सपोर्ट मिल रहा था. बता दें कि पिता सेना में नौकरी के चलते पश्चिम बंगाल में पदस्थ हैं.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए हत्याकांड में लगातार एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं. PUBG की कहानी अब नए मोड़ पर पहुंच चुकी है. नाबालिग बेटा अब घर में 'तीसरे शख्स' की एंट्री के चलते मां की हत्या को जायज ठहरा रहा है. हालांकि, अभी तक बच्चा यही बता रहा था कि ज्यादा रोका-टोकी की वजह से उसने अपनी मां को गोली मार दी.
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके के नाबालिग ने अपनी मां को महज इस बात के लिए गोली मारकर कत्ल कर दिया कि उसको रोका-टोका किया जाता था. समय गुजरता गया ,धीरे-धीरे आगे बढ़ा तो इसमें नए खुलासे होने लगे और अब इस केस में तीसरे शख्स की एंट्री हुई है, जिसकी वजह से यह पूरी हत्या की रूपरेखा तैयार हुई थी.
आरोपी नाबालिग बेटे ने बाल कल्याण समिति (CWC) की पूछताछ में बताया, ''जब पापा नहीं होते थे, तब मम्मी से मिलने प्रॉपर्टी डीलर वाले अंकल आते थे. यह देखकर मुझे बहुत बुरा लगता था. मैंने इस बात की शिकायत एक दिन पापा से कर दी. जिसके बाद पापा और मम्मी के बीच जमकर लड़ाई हुई. इसके बाद मम्मी ने मुझे खूब मारा. तभी से मेरे मन में अंदर से गुस्सा भरा था.''
''प्रॉपर्टी डीलर अंकल एक दिन घर डिनर पर आए. यह मुझे नागवार गुजरा. मैंने खाना नहीं खाया. जिसकी शिकायत मैं फिर पापा से की. इसकी वजह से मां ने मेरा फोन छीन लिया था और जमकर मेरी पिटाई की. पापा से मैंने कहा कि मुझे यह सब पसंद नहीं है. तो पापा ने कहा, 'मैं होता तो पिस्टल उठाकर गोली मार देता.' बेटे ने सुना और कहा, मैं क्या करूं? पापा ने बोले- 'जो मन में है, तुम वह करो.''
''कुछ दिन बाद मम्मी के पैसे (10 हजार रुपए) गायब हुए. इसके जो मैंने नहीं लिए, फिर भी मेरी जमकर पिटाई की गई. मैं खून के घूंट पी के रह गया. मुझे मम्मी ने खाना भी नहीं दिया. मैं पूरी रात भूखा रहा. और तभी मैंने सोच लिया कि अब खाना तभी खाऊंगा, जब इस बात का बदला ले लूंगा. उसके बाद रात में हम तीनों (मां, छोटी बहन और आरोपी खुद) सो रहे थे. मैं उठा, पिस्टल निकाली और मम्मी को गोली मार दी.''
''पापा को सब जानकारी थी कि घर में क्या चल रहा है. यहां तक कि पापा गुस्सा होते थे, लेकिन कुछ नहीं करते थे. फिर मैंने ही मां को गोली मार दी. उसके लिए पापा ने फोन पर मुझसे कहा, ''#%$@ तूने अपनी मां को मार दिया. लेकिन घर में अब बहुत शांति है.''

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







