
PUBG Mobile India टीजर पोस्ट करके कंपनी ने किया डिलीट, वापसी की संभावना
AajTak
PUBG Mobile India कब लॉन्च होगा इसपर काफी लोग चर्चा कर रहे हैं. मोबाइल गेमिंग वर्ल्ड में इस सवाल को कई बार पूछा गया है. अब लगता है कि PUBG Mobile India रिलीज डेट ज्यादा दूर नहीं है. इस गेम को बहुत जल्द भारत में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है.
PUBG Mobile India कब लॉन्च होगा इसपर काफी लोग चर्चा कर रहे हैं. मोबाइल गेमिंग वर्ल्ड में इस सवाल को कई बार पूछा गया है. अब लगता है कि PUBG Mobile India रिलीज डेट ज्यादा दूर नहीं है. इस गेम को बहुत जल्द भारत में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है. इसको लेकर एक टीजर जारी किया गया. इसको लेकर PUBG Mobile India ने एक वीडियो अपने ऑफिशियल YouTube चैनल पर पोस्ट किया. इसको all new PUBG Mobile coming to India कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया. ये साफ-साफ इशारा है PUBG Mobile India बहुत जल्द भारत में वापसी कर सकता है. ये वीडियो कुछ टाइम के लिए ही लाइव रहा. इसके बाद वीडियो को डिलीट कर दिया गया. ये गलती से पोस्ट हो गया था या हाइप बनाने के लिए जानबूझ कर इसे पोस्ट करके डिलीट कर दिया गया इसपर कुछ कहा नहीं जा सकता है. कई लोगों का मानना है कि PUBG Mobile India की वापसी को लेकर हाइप बनाने का ट्राई भी ये वीडियो हो सकता है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












