
pTron ने गेमिंग ईयरबड्स के साथ तीन नए TWS ईयरफोन्स को किया लॉन्च, 999 रुपये से शुरू
AajTak
pTron ने भारत में कई नए ईयरबड्स लॉन्च किए. pTron ने Bassbuds Jade, Bassbuds Lite v2, Bassbuds Duo v’21 और Basspods ANC 992 ईयरबड्स को लॉन्च किया. इसकी कीमत 999 रुपये से शुरू होती है.
pTron ने भारत में कई नए ईयरबड्स लॉन्च किए. कंपनी ने एक डेडीकेटेड गेमिंग ईयरबड्स को लॉन्च किया. इसके अलावा तीन ट्रू-वायरलेस ईयरफोन्स को भी लॉन्च किया गया. pTron के Bassbuds Jade ईयरबड्स में हाई-टेक गेमिंग फंक्शन्स दिए गए हैं.
इसके अलावा इसमें बेहतर साउंड क्वालिटी और स्लीक डिजाइन भी दिया गया है. कंपनी ने इसके साथ Bassbuds Lite v2, Bassbuds Duo v’21 और Basspods ANC 992 ईयरबड्स को भी लॉन्च किया. ये चारों ईयरबड्स को अफोर्डेबल कीमत पर लॉन्च किया गया है.
Bassbuds Duo v’21 TWS ईयरबड्स को भारत में 999 रुपये में लॉन्च किया गया है. Bassbuds Lite v2 की कीमत 1,099 रुपये रखी गई है. Basspods ANC 992 की कीमत 1,699 रुपये रखी गई है और Bassbuds Jade को 1,599 रुपये में उपलब्ध करवाया गया है. ये सभी प्रोडक्ट्स ई-कॉमर्स साइट ऐमेजॉन पर उपलब्ध है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












