
Protests against Nupur Sharma: नूपुर शर्मा के बयान से देश की सड़कों पर हुआ संग्राम! देखें शंखनाद
AajTak
शुक्रवार को जुमे की नमाज थी लेकिन ये नमाज प्रदर्शन में तब्दील हो गई. देश के अलग-अलग हिस्सों में नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे और जमकर हंगामा किया. कहीं पत्थरबाजी हुई तो कहीं आगजनी हुई. देश की कई जगहों पर हालात बिगड़ गए. सबसे बुरा हाल झारखंड की राजधानी रांची का हुआ है. रांची में जुमे की नमाज के बाद जमकर हंगामा हुआ है. कई इलाकों में पत्थरबाजी और आगजनी ने हालात बेकाबू कर दिए हैं. शुक्रवार के दिन देशभर से चिंताजनक तस्वीरें सामने आई हैं. चित्रा त्रिपाठी के साथ देखें शंखनाद.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












