
Prithvi Shaw Sapna Gill Clash: पृथ्वी शॉ से हाथापाई करने वाली सपना गिल गिरफ्तार, सेल्फी को लेकर हुआ था विवाद
AajTak
भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनके दोस्तों पर हुए हमले के मामले में एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में पृथ्वी शॉ हाथ में डंडा लिए दिख रहे हैं और उनकी सपना गिल से हाथापाई भी होती दिख रही है. इस मामले को लेकर ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई. अब सपना को गिरफ्तार भी कर लिया गया..
Prithvi Shaw Sapna Gill Clash: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ हाथापाई करने वाली ब्लॉगर और यूट्यूबर सपना गिल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस ने सपना को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई ओशिवारा पुलिस ने की है. गिरफ्तारी के बाद सपना गिल का मेडिकल भी कराया गया.
जानकारी के मुताबिक, सपना गिल को अब शुक्रवार (17 फरवरी) को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियों होने की उम्मीद है. फिलहाल, आरोपी की ओर से कोई क्रॉस FIR नहीं कराई गई है.
सेल्फी को लेकर शुरू हुआ सारा विवाद
दरअसल, यह मामला 15 फरवरी को मुंबई के सहारा स्टार होटल का है. पृथ्वी शॉ अपने दोस्त के साथ होटल में डिनर के लिए पहुंचे थे. पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव ने 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इसके मुताबिक, डिनर के दौरान अज्ञात आरोपी पृथ्वी शॉ के पास आए और सेल्फी लेने की मांग करने लगे. पहले पृथ्वी शॉ ने दो लोगों के साथ सेल्फी ली भी, मगर पूरे ग्रुप के साथ पृथ्वी शॉ ने सेल्फी लेने से यह कहते हुए मना कर दिया कि वह दोस्तों के साथ खाना खाने आए हैं और परेशान नहीं करना चाहते.
शिकायत के मुताबिक जब उन्होंने ज्यादा जोर दिया तो पृथ्वी के दोस्त ने होटल के मैनेजर को फोन किया और शिकायत की. मैनेजर ने उन लोगों को होटल से जाने के लिए कह दिया. इसके बाद वो सभी बाहर पृथ्वी शॉ का इंतजार करने लगे.
होटल से बाहर निकलने पर कार पर हमला

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








