
President Elections 2022: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीजेपी ने जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह को दी ये जिम्मेदारी
AajTak
President Elections 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से विपक्ष को साधने की कवायद तेज हो गई है. बीजेपी की ओर से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जिम्मेदारी मिली है कि वो सभी विपक्षी दलों के साथ विचार-विमर्श करें. भारतीय जनता पार्टी ने इन दोनों नेताओं को एनडीए, यूपीए और गैर यूपीए दलों के साथ सामंजस्य बनाने के लिए जिम्मेदारी दी है. बता दें कि चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव के तारीख का ऐलान कर दिया है. 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होंगे और 21 जुलाई को देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे. 29 जून नामांकन की आखिरी तारीख होगी. वहीं राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने 15 जून को विपक्षी दलों की एक मीटिंग बुलाई है. देखें ये वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











