
Prayagraj: जावेद के घर चला बुलडोजर तो आज अपने आप लोग खाली करने लगे 'अतिक्रमण'
AajTak
प्रयागराज के जिस अटाला इलाके में बीते शुक्रवार को हिंसा हुई, उस अटाला इलाके के मजीदी इंटर कॉलेज की जमीन पर बनी दुकानों को बुलडोजर के डर से खाली किया जा रहा है. आज अपने आप लोग 'अतिक्रमण' खाली करने लगे.
10 जून की हिंसा पर उत्तर प्रदेश सरकार एक्शन में है. प्रयागराज में फिर बुलडोजर निकल सकता है. कल (रविवार) को हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद का घर 4 घंटे में धराशायी हुआ. अब बाकियों की बारी है. प्रयागराज में बुलडोजर चलने के बाद अब वह लोग भी डर गए हैं और मकान-दुकान खाली कर रहे हैं, जो कई सालों से अवैध कब्जा करके बनाए हुए थे.
प्रयागराज के जिस अटाला इलाके में बीते शुक्रवार को हिंसा हुई, उस अटाला इलाके के मजीदी इंटर कॉलेज की जमीन पर बनी दुकानों को बुलडोजर के डर से खाली किया जा रहा है. जिन दुकानों से लोग अपनी परिवार का पेट पाल रहे थे, आज उन दुकानों को खाली कर रहे हैं. हालांकि इस दौरान कोई कुछ कह नहीं रहा है, लेकिन दुकानें खाली की जा रही हैं.
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को अटाला में नमाज के बाद भड़की हिंसा में इतने पत्थर चले कि उनको गिन पाना मुश्किल था. ये पत्थर कहां से आए? यह एक बड़ा सवाल है. ऐसा माना जा रहा है अटाला इलाके में तीन से चार मकान निर्माणाधीन है. इस वजह से काफी ईंट वहां पर मौजूद थी. इसका प्रयोग पत्थरबाजी करने वाले उपद्रवियों ने जमकर किया.
प्रयागराज की अटाला की सड़क नुरुल्लाह रोड और शौकत अली मार्ग से सटी कई गलियों से उपद्रवी निकलकर पुलिस वालों पर पथराव करते रहे.इस पथराव में चाहे पुलिसकर्मी हो या आम आदमी या पत्रकार सभी चोटिल हो गए. वहीं इस पथराव में अटाला सड़क और गलियों में रखी चार पहिया वाहन पथराव का शिकार हुए.
इस हिंसा को तीन दिन का वक्त बीत गया है, लेकिन अटाला में हुए हंगामे के बाद प्रयागराज की अटाला के इलाकों से लेकर इलाके की आने जाने वाली हर सड़क और गलियों में सन्नाटा पसरा है. इन सब जगह पुलिसकर्मी और आरएएफ के जवान तैनात हैं. वही दुकानों के बंद होने से दुकानदारों को भी नुकसान हो रहा है.
इसके अलावा रोजमर्रा कमाने खाने वालों पर भी इस हंगामे का असर नज़र आने लगा है. सड़क किनारे जो छोटी दुकानें लगाते थे, हिंसा की वजह से सभी की दुकानें बंद हो गई हैं. अब इन सारी खाली सड़कों पर सिर्फ पुलिस ही पुलिस नजर आ रही है. पुलिस भी उपद्रवियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











