
Prayagraj: गंगा नदी में नाव पर बैठ पी रहे थे हुक्का, पका रहे थे चिकन, VIDEO वायरल
AajTak
संगम नगरी प्रयागराज में कुछ युवकों का गंगा नदी में नाव पर हुक्का पार्टी करते हुए और चिकन पकाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि इन युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर को धर्मनगरी के तौर पर जाना जाता है लेकिन अब यहां गंगा नदी में नाव पर बैठकर हुक्का पीते और नॉनवेज पकाते हुए कुछ लोगों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है. बता दें कि संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी इस समय उफान पर है जिससे बाढ़ ने तबाही मचा रखी है.
अब बाढ़ के बीच गंगा नदी में कुछ लड़के हुक्का पीते नजर आ रहे हैं और वह नाव पर ही चिकन भी पका रहे हैं. यह वीडियो दारागंज इलाके का बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद दारागंज थाने की पुलिस छानबीन में जुट गई है.
पुलिस का कहना है कि अगर जांच में यह वीडियो दारागंज का पाया जाता है तो आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. वीडियो में शाम के समय कुछ युवक नाव पर बैठे हुए हैं. सफेद शर्ट पहना एक युवक नजर आ रहा है जो नाव पर ही रोस्टेड चिकन बना रहा है.
यहां देखिए Video:
एक कोने में मीट भी रखा हुआ है और पीछे बैठे युवक मौज मस्ती कर रहे हैं, जबकि एक आदमी खाना बना रहा है. इसके बाद नाव पर मौजूद युवक सेल्फी भी ले रहे हैं. सोमवार को गंगा में नाव पर घूमते हुए युवाओं का वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई.
सोशल मीडिया के माध्यम से दारागंज थाना पुलिस को इस बात की शिकायत भी की गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक एक खास वर्ग से जुड़े हुए हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











