
Pranam Jain Murder Case: होटल के रूम नंबर 301 की बुकिंग का किया इंतजार, फिर गर्लफ्रेंड के भाई को मारा; बर्बर हत्याकांड का खुलासा
AajTak
Crime Story: साजिश के तहत दिसंबर के महीने में ही विशाल भदौरिया ने होटल के रूम नंबर 301 को बुक करने का प्रयास किया. यह वही रूम है, जिसका दरवाजा होटल की चौथी मंजिल पर रहने वाले विनोद जैन के घर में खुलता है, लेकिन यह रूम विशाल भदौरिया को नहीं मिल सका. इसकी जगह रूम नंबर 302 बुक हुआ. इस वजह से विशाल भदौरिया अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका और उन्होंने अपनी प्लानिंग को कुछ दिनों के लिए टाल दिया था.
प्रेमिका के पिता और भाई ने मिलकर प्रेमी को बीच बाजार में जमकर पीट दिया. पिटाई खाए प्रेमी ने जब यह बात अपने घर पर बताई तो दादा ने बदला लेने का रास्ता बता दिया और उसके बाद प्रेमी ने कत्ल की खौफनाक साजिश रचते हुए प्रेमिका के भाई को मौत के घाट उतार दिया. दिल दहलाने वाली यह घटना चंबल के भिंड जिले की है, जहां एक बाबा ने अपने ही पोते को जुर्म का रास्ता दिखा दिया.
दरअसल, यह पूरा मामला भिंड शहर में स्थित होटल पन्ना पहले से जुड़ा हुआ है. 8 मार्च की सुबह तकरीबन 4:30 बजे दो बदमाशों ने पन्ना पैलेस होटल की चौथी मंजिल पर रहने वाले विनोद जैन के बड़े बेटे प्रणाम जैन की गोली मारकर हत्या कर दी थी. बदमाशों ने प्रणाम जैन को पांच गोलियां मारी थीं. गोली मारने के बाद बदमाश होटल के रूम की खिड़की से कूदकर फरार हो गए थे. प्रणाम जैन को गोली लगते ही घर के सभी सदस्य जाग गए थे. हत्या की खबर मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी. सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दो बदमाश हाथ में पिस्टल लेकर होटल की चौथी मंजिल पर जाते हुए नजर आए थे. फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों पहचान मिक्कू उर्फ विशाल भदौरिया और भोला भदोरिया के रूप में हुई. दोनों आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी.
व्यापारियों ने शहर के बाजार बंद रखे
इस वारदात के बाद शहर के व्यापारियों ने भिंड शहर के बाजार बंद रखे और बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की. इसी दौरान 11 मार्च की सुबह सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात के दोनों आरोपी भरराय का पुरा गांव के बीहड़ में शिव मंदिर पर छिपे हुए हैं. सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम पहुंची और घेराबंदी करके दोनों मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया. पकड़े गए दोनों आरोपियों से पुलिस ने एक पिस्टल, 11 कारतूस और एक चाकू भी बरामद किया.
प्रणाम जैन की बहन से लव अफेयर
इस मामले में भिंड एसपी असित यादव ने बताया कि मामले की मुख्य आरोपी मिक्कू उर्फ विशाल भदौरिया के प्रेम संबंध मृतक प्रणाम जैन की बहन के साथ थे. इस बात की जानकारी प्रणाम जैन और उसके पिता विनोद जैन को लग गई थी. इसके बाद विशाल भदौरिया को भिंड में बीच बाजार में विनोद जैन और प्रणाम जैन ने पीट दिया था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








