
Pramod Sawant oath ceremony: आज गोवा के CM पद की शपथ लेंगे प्रमोद सावंत, PM मोदी समेत कई राज्यों के सीएम होंगे शामिल
AajTak
Pramod Sawant oath ceremony: यह दूसरी बार है जब प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में सुबह 11 बजे होगा.
प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) आज सोमवार को दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बम्बोलिम के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में भव्य आयोजन किया गया है.
प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, असम के मुख्यमंत्री हेमंत शर्मा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेश पटेल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, मणिपुर के वीरेंद्र सिंह शामिल होंगे.
राजभवन के परिसर से बाहर होगा शपथ ग्रहण
यह दूसरी बार होगा जब गोवा के मुख्यमंत्री राजभवन परिसर के बाहर शपथ लेंगे. इससे पहले साल 2012 में मनोहर पर्रिकर ने राजधानी पणजी के कैंपल मैदान में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, उस वक्त बीजेपी सदन में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी. प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने 2 दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाया है. विधानसभा सत्र में प्रमोद सावंत को बहुमत साबित करना होगा.
काले कपड़े पहनने वालों को नहीं मिलेगी इजाजत
आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में काले मास्क या काले कपड़े पहने लोगों को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े ने कहा काले मास्क और काले कपड़े पहने लोगों को कार्यक्रम स्थल के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी.शपथ ग्रहण के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











