
Pradosh Vrat 2026: रवि प्रदोष व्रत पर आज करें ये काम, मिलेगी भगवान शिव और सूर्य की कृपा
ABP News
Ravi Pradosh Vrat 2026 फाल्गुन मास का आखिरी प्रदोष व्रत आज 1 मार्च 2026 को है. प्रदोष काल में पूजा के लिए शाम 5:45 से 8:15 तक का मुहूर्त है. आज कुछ चीजों का दान करने से शिव-सूर्य की कृपा प्राप्त होगी.
Ravi Pradosh Vrat 2026: भगवान शिव की पूजा के लिए प्रदोष काल की तिथि को महत्वपूर्ण माना जाता है. यह तिथि वैसे तो भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है. लेकिन रविवार का दिन पड़ने से इसी शुभता और अधिक बढ़ जाता है. आज 1 मार्च 2026 को रविवार के दिन प्रदोष व्रत है, जिस कारण इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाएगा.
रवि प्रदोष व्रत 2026 मुहूर्त
हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत पड़ती है. आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और रवि प्रदोष व्रत भी मनाया जा रहा है. त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 28 फरवरी 2026 को रात 08:43 बजे से हो चुकी है जोकि 1 मार्च 2026 को शाम 07:09 तक रहेगी. प्रदोष काल (शाम) में पूजा के लिए शाम शाम 05:45 बजे से रात 08:15 तक पूजा-पाठ कर सकते हैं.
रवि प्रदोष व्रत पर करें इन चीजों का पुण्यदायी दान (Ravi Pradosh Vrat 2026 Daan)













