
PPF Invest: रोज 100 रुपये जमाकर पाएं ₹10 लाख... गजब है ये सरकारी स्कीम, फायदा ही फायदा
AajTak
PPF Investment: पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ में निवेश का सबसे बड़ा फायदा शानदार रिटर्न ही नहीं, बल्कि ये है कि इसमें लगाए गए आपके पैसा की सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार लेती है. इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 साल है.
आज के समय में महंगाई के इस दौर में हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत (Saving) करके ऐसी जगह निवेश (Investment) करना चाहता है, जहां पर उसे रिटर्न तो जोरदार मिले ही, बल्कि पैसा भी सुरक्षित रहे. इस मामले में पीपीएफ स्कीम (PPF Scheme) खासी पॉपुलर है और इसमें 7 फीसदी से ज्यादा रिटर्न मिलने के साथ ही आपके निवेश की सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. एक कैलकुलेशन देखें तो आप हर रोज महज 100 रुपये की बचत करते इस सरकारी योजना (Govt Scheme) के जरिए 10 लाख रुपये जुटा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे...
15 साल की मैच्योरिटी और कंपाउंडिंग का लाभ निवेश के लिहाज से कई ऐसी कई स्कीम्स मार्केट में मौजूद हैं, जो शानदार रिटर्न ऑफर कर रहे हैं. हालांकि, इनमें ज्यादातर में रिस्क फैक्टर भी हाई होता है. लेकिन पीपीएफ इन्वेस्टमेंट में रिस्क का कोई चांस ही नहीं, बल्कि सरकार ही आपके निवेश की सुरक्षा करती है. ये अकाउंट 15 साल में मैच्योर होता है और अगर निवेशक चाहे तो इसे आगे भी बढ़ा सकता है. इसके अलावा एक और बेनेफिट्स इसे सबसे अच्छे ऑप्शंस के तौर पर लोकप्रिय बनाता है, जो है कंपाउंडिंग, जी हां PPF में निवेश पर रिटर्न चक्रवृद्धि ब्याज के हिसाब से मिलता है.
कम से कम 500 रुपये का निवेश इस सरकारी स्कीम में खाता खुलवाकर आप महज 500 रुपये सालाना से इन्वेस्टमेंट स्टार्ट कर सकते हैं और एक साल में अधिकतम 1.50 लाख रुपये जमा कर सकते हैं. इसमें निवेश पर मिलने वाली ब्याज दर देखें, तो 7.1 फीसदी का इंटरेस्ट रेट ऑफर किया जाता है. हालांकि, इसमें सरकारी की ओर से बदलाव किया जाता रहता है. खास बात ये भी है कि इस स्कीम में इन्वेस्टमेंट के जरिए आप कई बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD Scheme) से ज्यादा ब्याज पा सकते हैं.
ऐसे 100 रुपये जमाकर पाएंगे 10 लाख अब 100 रुपये रोजाना की बचत से 10 लाख रुपये पाने की कैलकुलेशन पर गौर करते हैं, तो इस हिसाब से आप हर महीने पूरे 3000 रुपये बचा सकते हैं और इस हिसाब से आपकी एक साल की सेविंग 36,000 रुपये हो जाएगी. अब पीपीएफ कैलकुलेटर को देखें तो अगर 15 साल के मैच्योरिटी पीरियड तक आप इस हिसाब से निवेश करते हैं, तो फिर आपको कुल 9,76,370 रुपये मिलेंगे. इसमें आपके द्वारा किया गया इन्वेस्टमेंट 5.40 लाख रुपये का होगा, जबकि सरकार की ओर से दिया गया ब्याज 4,36,370 रुपये होगा.
20 साल में 15 लाख रुपये मिलेंगे अब जैसा कि बताया कि आप अपने PPF Investment को मैच्योरिटी पूरा होने के बाद आगे भी बढ़ा सकते हैं, तो ऐसे में अगर 5 साल के लिए ही आगे इस निवेश को कंटीन्यू किया जाता है, तो डबल से ज्यादा रिटर्न हासिल होगा. आप इन 20 साल में कुल 7,20,000 रुपये का निवेश करेंगे और आपको ब्याज से ही 8,77,989 रुपये मिल जाएंगे. ऐसे में महज 100 रुपये रोज की बचत के जरिए आपके पास 20 साल में 15,97,989 रुपये का फंड जमा होगा.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











