
Post Office MIS Scheme: पोस्ट ऑफिस की पॉपुलर स्कीम, सिर्फ एक बार लगाएं पैसा... 5000 रुपये मंथली कमाई
AajTak
Post Office Monthly Income Scheme : पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित सेविंग स्कीम्स न केवल सुरक्षित निवेश के लिहाज से पॉपुलर हैं, बल्कि इनपर रिटर्न भी जोरदार मिलता है. मंथली इनकम स्कीम में निवेश के जरिए नियमित आय का प्रबंध किया जा सकता है.
पोस्ट ऑफिस (Post Office) बच्चे, बूढ़े और जवान, हर आयुवर्ग के लिए कई तरह की सेविंग स्कीम (Saving Schemes) संचालित कर रहा है. सुरक्षित निवेश और शानदार रिटर्न के मामले में भी ये स्कीम्स खासी पॉपुलर हैं. अगर आप चाहते हैं कि इन्वेस्टमेंट करने के साथ ही आपको नियमित इनकम होती रहे और तो इस मामले में पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (Monthly Income Scheme) यानी MIS बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. इसमें एकमुश्क निवेश के बाद अगले महीने से ही ब्याज से कमाई होने लगती है.
मिल रहा 7.4% का तगड़ा ब्याज पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी को देखें तो इस स्कीम में निवेश पर सरकार की ओर से शानदार 7.4 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर किया जाता है. MIS में आपको अकाउंट खुलवाने की तारीख से एक महीना पूरा होने के बाद ही ब्याज का फायदा मिलना शुरू हो जाता है यानी निवेश के अगले महीने से ही नियमित आय की गारंटी वाली है ये सरकारी स्कीम (Govt Scheme), इसमें आपको जमा राशि पर मिलने वाले इंटरेस्ट का भुगतान मंथली किया जाता है.
1000 रुपये लगातार शुरू करें निवेश Post Office MIS में आप महज 1,000 रुपये के निवेश के साथ अकाउंट ओपन करा सकते हैं. इसमें अकाउंट दो तरीके से खोला जा सकता है, पहला सिंगल और दूसरा ज्वाइंट अकाउंट. अगर मैक्सिमम इन्वेस्ट लिमिट की बात करें, तो सिंगल अकाउंट होल्डर इस स्कीम में अधिकतम 9 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं, जबकि ज्वाइंट अकाउंट ओपन कराने पर अधिकतम 15 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. मंथली इनकम स्कीम के तहत निवेश करने के लिए पोस्ट ऑफिस में बचत खाता होना जरूरी है. कोई भी 18 साल या उससे अधिक उम्र का व्यक्ति इस स्कीम में निवेश कर सकता है.
हर महीने ऐसे 5000 रुपये की गारंटेड इनकम अब बात करें कि आखिर एक बार निवेश करने के बाद इस स्कीम से आपको कैसे हर महीने 5000 रुपये से ज्यादा की इनकम हो सकती है, तो इसके लिए Post Office MIS कैलकुलेटर की मदद लेते हैं. अगर आप इसमें 5 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो 7.4 फीसदी ब्याज के हिसाब से हर महीने आपको 3,083 रुपये की इंटरेस्ट इनकम होगी, जबकि अधिकतम 9 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट करने पर हर महीने होने वाली ब्याज की इनकम 5550 रुपये होगी. यहां बता दें कि इस स्कीम में लॉक इन पीरियड 5 साल का है.
अगर आप ज्वाइंट अकाउंट ओपन कराते हैं और नियम के मुताबिक एकमुश्त 15 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो फिर आपको 7.4% की दर के हिसाब से हर महीने 9,250 रुपये की इनकम होगी. अगर निवेशक का निधन 5 वर्ष की मैच्योरिटी से पहले हो जाती है, तो फिर अकाउंट क्लोज कर दिया जाता है और जमा राशि नॉमिनी या कानूनी उत्तराधिकारियों को वापस कर दी जाती है. ब्याज का भुगतान स्कीम के क्लोज होने के पिछले महीने तक किया जाएगा.
मैच्योरिटी से पहले अकाउंट क्लोजिंग अगर पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम के मैच्योर होने से पहले ही आप अपना खाता बंद करवाना चाहते हैं, तो ये काम आप निवेश की तारीख से एक साल पूरा होने के बाद ही कर पाएंगे. अगर खाता खोलने की तारीख से एक वर्ष के बाद और 3 वर्ष से पहले अकाउंट बंद कर देते हैं, तो निवेश की राशि से 2 फीसदी के बराबर कटौती की जाएगी और शेष राशि का भुगतान किया जाएगा. अगर खाता खोलने की तारीख से 3 वर्ष के बाद और 5 वर्ष से पहले बंद किया जाता है, तो मूलधन से 1 फीसदी के बराबर कटौती की जाएगी और शेष राशि का भुगतान किया जाएगा.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











