
Poonch Terror Attack: टेररिस्ट की दुश्मन, ऑपरेशन ऑलआउट को अंजाम... आतंकियों के निशाने पर क्यों है राष्ट्रीय राइफल्स?
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला हुआ. आतंकियों ने सेना के ट्रक पर गोलीबारी की और ग्रेनेड भी फेंका. इससे गाड़ी में आग लग गई. इस हमले में राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान शहीद हो गए.
तारीखः 20 अप्रैल 2023. जगहः जम्मू का पुंछ जिला. समयः दोपहर के तीन बजे. आतंकियों ने बारिश और कम विजिबिलिटी का फायदा उठाते हुए सेना की गाड़ी पर हमला कर दिया. घात लगाकर बैठे आतंकियों ने सेना के ट्रक पर गोलियां चलाईं, ग्रेनेड फेंक दिए. इससे उसमें आग लग गई. इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए.
इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने ली है. इसे पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का समर्थित बताया जाता है.
सेना ने एक बयान जारी कर बताया कि ये हमला राजौरी सेक्टर में भीमबर गली और पुंछ के बीच सेना के ट्रक पर हुआ. आतंकियों ने भारी बारिश और कम विजिबिलिटी का फायदा उठाते हुए सेना के ट्रक पर गोलीबारी कर दी. इस हमले के बाद ट्रक में आग लग गई. सेना ने आतंकियों की ओर से ग्रेनेड अटैक के कारण गाड़ी में आग लगने की आशंका जताई.
ये हमला राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों पर हुआ. ये वो यूनिट है जो कश्मीर में आतंकियों को चोट पहुंचाती है. बीते कुछ सालों में जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ 'ऑपरेशन ऑलआउट' चल रहा है, जिसे राष्ट्रीय राइफल्स ही चला रही है.
हमले में जो जवान शहीद हुए, उनके नाम हैं- हवलदार मनदीप सिंह, लांस नायक देबाशीष बसवाल, लांस नायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकृष्ण सिंह और सिपाही सेवक सिंह. ये सभी राष्ट्रीय राइफल्स के जवान थे. आतंकियों ने राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों को क्यों टारगेट किया? ये समझने से पहले इसका इतिहास जान लेते हैं...
आंतकियों की दुश्मन है राष्ट्रीय राइफल्स

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











