
Poonam Pandey Death: शोबिज के आसमान में बिंदास चमकती रही 'पूनम', मौत के बाद भी कंट्रोवर्सी छोड़ नहीं रहा पीछा!
AajTak
Poonam Pandey Death News: पूनम पांडे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिंग-मॉडलिंग के साथ-साथ कंट्रोवर्सी के लिए भी मशहूर थीं. वह अक्स किसा ना किसी विवाद की वजह से हेडलाइंस में होती थीं. अब उनकी मौत की खबर भी विवाद बन चुकी है.
2 फरवरी को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से शॉकिंग खबर सामने आई. एक्ट्रेस पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की गई. इस पोस्ट में बताया गया कि एक्ट्रेस की सर्वाइकल कैंसर से मौत हो गई है. उन्हें कुछ दिन पहले ही लास्ट स्टेज कैंसर के बारे में पता चला था. हैरानी की बात यह है कि पूनम की मौत पर परिवार या बहन की ओर से अब तक कोई कन्फर्मेशन नहीं आई है. एक्ट्रेस की मौत को लेकर लोगों के मन में कई सवाल भी उठे रहे हैं. या यूं कहें कि मौत के बाद भी कंट्रोवर्सी उनका पीछा नहीं छोड़ रही है.
पूनम की मौत पर कंट्रोवर्सी 32 साल की उम्र में पूनम पांडे इंडस्ट्री का चमकता सितारा बन गई थीं. वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिंग-मॉडलिंग के साथ-साथ कंट्रोवर्सी के लिए भी मशहूर थीं. वह अक्सर किसा ना किसी विवाद की वजह से हेडलाइंस में होती थीं. अब उनकी मौत की खबर भी विवाद बन चुकी है. कई लोग उनकी मौत की खबर से शॉक्ड हैं. कई इस बात को लेकर कश्मकश में हैं कि क्या वाकई पूनम अब इस दुनिया में नहीं हैं या फिर वो हमेशा की तरह मजाक कर रही हैं?
इन सवालों के जवाब बाकी पूनम पांडे की मौत को लेकर कई अनसुलझे सवाल हैं, जिसका जवाब मिलना अभी बाकी है.
-पहला सवाल ये है कि चार दिन पहले पूनम गोवा के इवेंट में पहुंची थीं. सोशल मीडिया पर उन्होंने इवेंट का वीडियो भी शेयर किया था. इवेंट में एक्ट्रेस को देखकर कहीं से पता नहीं चल रहा है कि वो सर्वाइकल कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से जूझ रही हैं. अगर वह कैंसर की लास्ट स्टेज पर थीं और उनका इलाज चल रहा था, तो फिर चार दिन पहले इवेंट कैसे अटेंड कर सकती हैं?
-दूसरा सवाल ये है कि क्या पूनम वर्ल्ड कैंसर डे का कैंपन कर रही हैं, जो 4 फरवरी को है. वर्ल्ड कैंसर डे से दो दिन पहले पूनम की मौत की खबर कैंपेन की ओर भी इशारा कर रही है.
-एक फरवरी को फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया था. बजट में उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के लिए फ्री वैक्सीन का ऐलान किया था. बजट के ठीक बाद पूनम की मौत की खबर आना, क्या महज इत्तेफाक है या फिर पब्लिसिटी स्टंट?

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.












