
'सोचो जितना हिंसक सोच सकते हो', कैसे बनी धुरंधर 2 की खतरनाक दुनिया? एक्शन डायरेक्टर ने किया रिवील
AajTak
धुरंधर 2 ने 3 दिन में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म के खतरनाक एक्शन और खून-खराबे वाले सीन चर्चा में हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि मेकर्स ने असल में शूट किए गए 40% और भी ज्यादा हिंसक सीन हटा दिए. जानिए एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब का बड़ा खुलासा.
3 दिन में 400 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी धुरंधर 2 में खून खराबे वाले सीन्स की भरमार है. जिस किसी ने भी धुरंधर फ्रेंचाइजी देखी है- चाहे प्रीक्वल हो या नया सीक्वल, वो जानता है कि फिल्म शुरू से लेकर आखिर तक जबरदस्त एक्शन से भरी हुई है. इसमें दिखाई गई हिंसा इतनी ज्यादा और रियल लगती है कि कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म की शूटिंग इससे भी ज्यादा हिंसक सीन्स के साथ की गई थी.
और भी होना था खून खराबा...
धुरंधर के जबरदस्त एक्शन के पीछे एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब का बड़ा हाथ है. उन्होंने हाल ही में बताया कि डायरेक्टर आदित्य धर ने उन्हें हिंसा को लेकर पूरी छूट दी थी. लेकिन फिल्म में शूट किए गए उन हिंसक सीन्स का महज 60 प्रतिशत ही लिया गया. इसकी पीछे एक बड़ी वजह थी.
हिंदी रश से बातचीत में एजाज ने कहा- हमने पूरी तरह से डिटेल में हिंसा वाले सीन शूट किए थे, लेकिन फिल्म में जो दिखाया गया है वो सिर्फ 60% है. क्योंकि अब OTT का जमाना है और बच्चे भी इसे देख सकते हैं, इसलिए हमें इसे थोड़ा कम करना पड़ा.
क्रिएटिव प्रोसेस के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा- आदित्य धर ने हमें पूरी आजादी दी थी. उन्होंने कहा था, ‘एजाज भाई, जितना ब्रूटल सोच सकते हो सोचो. जितने खतरनाक तरीके से मार सकते हो, वैसा सोचो.’ और हमने वैसा ही किया. आदित्य खुद बहुत शांत और तेज दिमाग वाले इंसान हैं, लेकिन जब बात एक्शन की आती है तो उनका सोचने का तरीका बिल्कुल अलग हो जाता है.
ऑन-सेट तैयार हुए कई सीन्स

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











