
'धुरंधर 2' का धुआंधार वीकेंड! सिर्फ 4 दिन में KGF 2 को छोड़ा पीछे, वर्ल्डवाइड 700 करोड़ पार
AajTak
‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. सिर्फ 4 दिन में 450 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन के साथ फिल्म ने हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा वीकेंड दिया है. रणवीर सिंह की ये फिल्म मात्र 4 दिनों में KGF 2 के लाइफटाइम हिंदी कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है.
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का दीवानापन जनता के सिर इस कदर चढ़ा है कि मात्र 4 दिनों में ही इस फिल्म ने कमाई का पहाड़ खड़ा कर दिया है. इन 4 दिनों में 'धुरंधर 2' ने जितनी कमाई की है, वो हिंदी फिल्मों के इतिहास में सिर्फ 8 फिल्में ही कर पाई हैं. सलमान खान, आमिर खान, ऋतिक रोशन, अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स के लिए इस आंकड़े को छूना भी अभी सपना ही है. सिर्फ पहले वीकेंड में 'धुरंधर 2' ने 450 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर डाला है. और इस ऐतिहासिक आंकड़े के साथ रणवीर की फिल्म ने ऐसे रिकॉर्ड तोड़े हैं, जिनका बनना भी अभी कुछ साल पहले तक सपना लगता था.
हिंदी फिल्मों के इतिहास में सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन 'धुरंधर 2' ने शनिवार को ईद पर टोटल 113 करोड़ नेट कलेक्शन किया था. पहली बार सिर्फ हिंदी वर्जन से किसी फिल्म ने 100 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. शनिवार के रिकॉर्ड के बाद लगा कि ये फिल्म दोबारा खुद ही शायद इस आंकड़े तक ना पहुंच सके. लेकिन 'धुरंधर 2' तो जैसे नहीं सोची हुई चीजें करने के मिशन पर है.
सैकनिल्क का डेटा बताता है कि 'धुरंधर 2' ने संडे को 114.85 करोड़ नेट कलेक्शन किया है, जो शनिवार से भी ज्यादा है. इसमें हिंदी कलेक्शन का हिस्सा 107 करोड़ के करीब है. बॉक्स ऑफिस के खाते में 'धुरंधर 2' का पहला वीकेंड 4 दिन में 454 करोड़ से ज्यादा नेट इंडिया कलेक्शन लेकर आया है. किसी भी हिंदी फिल्म ने इतनी जल्दी 400 करोड़ नेट कलेक्शन का आंकड़ा नहीं पार किया. 'धुरंधर 2' ने बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन अपने नाम कर लिया है. इससे पहले शाहरुख खान की 'जवान' ने कुल 286 करोड़ का वीकेंड कलेक्शन किया था. इसे 'धुरंधर 2' ने बहुत ज्यादा पीछे छोड़ दिया है.
सिर्फ हिंदी फिल्में देखें तो अब तक सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन, 291 करोड़, साउथ से आई 'पुष्पा 2' के हिंदी वर्जन के नाम था. लेकिन अब 'धुरंधर 2' ने पहले वीकेंड में अल्लू अर्जुन की फिल्म को 100 करोड़ से ज्यादा अंतर से पीछे छोड़ दिया है.
'धुरंधर 2' ने सिर्फ फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन 454 करोड़ से ही KGF 2 के लाइफटाइम हिंदी कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. यश की फिल्म ने हिंदी में कुल 434.70 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. 'धुरंधर 2' सिर्फ हिंदी वर्जन से करीब 430 करोड़ कलेक्शन कर चुकी है. सोमवार को सुबह के कुछ घंटों में ही 'धुरंधर 2' का सिर्फ हिंदी कलेक्शन, KGF 2 के लाइफटाइम कलेक्शन से ज्यादा हो जाएगा.
हिंदी फिल्मों का सबसे बड़ा सिंगल डे 'पुष्पा 2' (2024) ने जब रिलीज के चौथे दिन हिंदी में 86 करोड़ कलेक्शन किया था, तो लोगों के मुंह खुले रह गए थे. तब तक बहुत लोगों ने ये सोचा तक नहीं था कि कोई हिंदी फिल्म सिर्फ एक दिन में इतना कलेक्शन कर सकती है. 'धुरंधर 2' ने शनिवार को सिर्फ हिंदी में 105 करोड़ नेट कलेक्शन करके 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड बहुत पीछे छोड़ दिया था. अब संडे को 107 करोड़ हिंदी कलेक्शन से 'धुरंधर 2' ने अपना ही रिकॉर्ड और बेहतर कर लिया है.

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज', जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है. अब जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, उन्हें हमजा अली (रणवीर) और यलीना (सारा अर्जुन) का महल जैसा घर याद ही होगा. अगर आप सोच रहे हैं कि वो फिल्म का सेट है तो गलत है. जानिए उस महल जैसे घर के बारे में...

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.











