
Pollution: Delhi में हवा के साथ पानी भी दूषित, देखें कैसा है यमुना नदी का हाल
AajTak
छठ महापर्व आज से शुरू हो रहा है लेकिन युमना में तैर रहा है सफेद जहर. आपको यकीन नहीं होगा कि ये तस्वीर दिल्ली की है और वो भी जीवन दायिनी कही जाने वाली यमुना की है. ये यमुना का जहरीला प्रदूषण है. सफेद बर्फ जैसी चादर बिछ गई है लेकिन ये असल में जहरीला प्रदूषण है. आज से छठ महापर्व की नहा-खाए के साथ शुरूआत हो रही है लेकिन यमुना के पानी में बहते जहरीले फोम से छठ व्रतियों को खासी मुश्किल हो रही है. क्या ऐसे ही यमुना के जहरीले पानी में छठव्रती अर्घ्य देंगी? भले ही छठ व्रती युमना पर तैरते सफेद जहर में डुबकी लगाने को मजबूर हैं लेकिन इस पार सियासत भी जमकर हो रही है. दिल्ली सरकार ने यमुना के घाटों पर छठ पूजा की इजाजत नहीं दी है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










