
Poll of the Polls: गुजरात में BJP का जोरदार कमबैक, MCD में AAP का जलवा, हिमाचल पर सस्पेंस
AajTak
देश के तीन बड़े चुनाव खत्म हो गए हैं. इनके एग्जिट पोल भी सोमवार को आ गए हैं. आजतक समेत देश के बड़े एग्जिट पोल में बीजेपी गुजरात में कमबैक कर रही है, लेकिन दिल्ली MCD से उसे जाना पड़ रहा है. सबसे दिलचस्प हिमाचल प्रदेश का एग्जिट पोल का है, जहां कुछ एजेंसियां कांग्रेस की वापसी दिखा रही हैं तो कुछ का अनुमान बीजेपी की दूसरी पारी की ओर इशारा कर रहा है.
गुजरात, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली नगर निगम में वोटिंग खत्म होने के साथ ही सोमवार को ही Exit Poll भी आ गए हैं. ज्यादातर एग्जिट पोल के अनुमान दिल्ली नगर निगम चुनाव में AAP बंपर बहुमत के साथ MCD में अपनी सरकार बनाती दिख रही है. गुजरात में सभी एग्जिट पोल बीजेपी रिकॉर्ड जीत के साथ वापसी दिखा रहे हैं. लेकिन हिमाचल प्रदेश में कुछ एग्जिट पोल में बीजेपी की विदाई और कांग्रेस की वापसी दिखाई जा रही है तो कुछ सर्वे में एक बार फिर से जनमत बीजेपी के साथ जाता दिखा रहे हैं.
गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का असली मिजाज क्या है ये तो 7 और 8 दिसंबर को मतगणना के दिन पचा चलेगा लेकिन अभी इन एग्जिट पोल पर राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया में जबरदस्त चर्चा हो रही है.
हम आपको बताते हैं कि देश भर के तमाम एग्जिट पोल के अनुसार किस राज्य में किसकी सरकार बन रही है.
दिल्ली MCD Election 2022
अगर दिल्ली नगर निगम की बात करें तो आजतक एक्सिस माय इंडिया (Aajtak axis my India) एग्जिट पोल के अनुसार AAP पहली बार MCD का चुनाव जीतने वाली है. इस चुनाव में AAP को 149-171 से सीटें मिल सकती हैं. 15 साल बाद इस निकाय से बीजेपी की विदाई होने जा रही है. बीजेपी को 69 से 91 सीटें मिल सकती है. कांग्रेस के खाते में 03 से 07 सीटें आ सकती है, जबकि अन्य के खाते में 05 से 09 सीटें जा सकती है.
TV9 एग्जिट पोल के अनुसार AAP को 145 सीटें मिलती दिख रही हैं, बीजेपी को 94 सीटें मिलती दिख रही हैं, एमसीडी में कांग्रेस को 8 और अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








