
Political Crisis In Pakistan: स्पीकर ने पलटा गेम! कहा- विदेशी साजिश पर भी बात हो, भड़क गया विपक्ष
AajTak
पाकिस्तान में शनिवार को संसद की कार्यवाही हुई. इस दौरान विपक्ष ने इमरान खान पर जमकर निशाना साधा. साथ ही इमरान की पार्टी के सांसद ने कहा कि हम मुकाबले के लिए तैयार हैं.
पाकिस्तान की राजनीति इन दिनों बेहद नाटकीय दौर से गुजर रही है. शनिवार को यहां सदन की कार्यवाही हो रही थी. विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ संसद में अपनी बात रख रहे थे. तभी उनकी स्पीकर के साथ बहस भी हुई. इस दौरान शरीफ ने कहा कि पहले जो हुआ वो ठीक है, लेकिन आज आप संविधान के लिए खड़े हो जाएं. सही मायनों में स्पीकर का किरदार निभाएं. लेकिन स्पीकर ने एक बार फिर से गेम पलटने की कोशिश की है.
PML-N अध्यक्ष शाहबाज शरीफ ने कहा कि ये संसद आज एक नया इतिहास रचने जा रही है. क्योंकि आज एक नए प्रधानमंत्री को चुना जाएगा. शाहबाज शरीफ ने कहा कि इमरान खान ने मुल्क को नुकसान पहुंचाया है. इमरान ने पाकिस्तान का भविष्य बर्बाद किया है. मैं विपक्ष को सलाम करता हूं. ये साफ है कि हाल ही में जो हुआ उससे पाकिस्तान के संविधान का उल्लंघन हुआ है. शाहबाज ने कहा कि हम सत्ता पक्ष को हमाम में नंगा करेंगे. सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक कार्यवाही होनी चाहिए. इसके बाद इमरान खान की पार्टी की ओर से शाह महमूद कुरैशी ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि हम संसद में मुकाबला करने के लिए तैयार हैं. देश में कानून सबसे ऊपर है. इसी दौरान विदेशी साजिश की बात पर विपक्ष के नेता भड़क गए. हंगामे के बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को डेढ़ घंटे के लिए स्थगित कर दिया है.
हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही स्थगित पाकिस्तान संसद को भारतीय समय के मुताबिक एक बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि विदेशी साजिश के आरोपों पर जमकर हंगामा हुआ. इमरान खान की ओऱ से शाह महमूद कुरैशी संसद को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान स्पीकर ने संसद को हंगामे के बाद स्थगित कर दिया.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









