
Poland Ground Report: यूक्रेन से पलायन कर पोलैंड के शरणार्थी कैंप में कैसे रह रहे लोग? देखें ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
यूक्रेन के शहरों में बरसे रूसी मिसाइलों और बमों ने यूक्रेन के नागरिकों भागने पर मजबूर कर दिया है. यूक्रेन के ज़्यादातर लोग पोलैंड में पनाह ले रहे हैं. क्योंकि पोलैंड यूक्रेन की पश्चिमी सीमा से सटा देश है. पोलैंड के वारसॉ में रिफ्यूजी कैंपों में आजतक की टीम पहुंची जहां यूक्रेन के लोग पनाह ले रहे हैं. आजतक के रिपोर्टर गौरव सावंत ने यूक्रेन के शरणार्थियों की मदद कर रहे वालंटियर से एक्सक्लूसिव बातचीत की. वालंटियर ने बताया कि पोलैंड के लोगों से कहा गया है कि वो जितनी हो सके उतनी मदद करें, अपनी क्षमता के हिसाब से डोनेशन दें और लोग बढ़-चढ़कर डोनेट कर भी रहे हैं. देखें पोलैंड से ये ग्राउंड रिपोर्ट.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











