
PoK में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, एक पुलिसकर्मी की मौत, बिजली और आटे के बढ़ते दामों के बाद सड़कों पर उतरे लोग
AajTak
पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) की राजधानी मुजफ्फराबाद में पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुलाई हड़ताल के दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस दौरान सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली. वहीं, पथराव के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े.
पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) की राजधानी मुजफ्फराबाद में पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुलाई हड़ताल के दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस दौरान सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली. वहीं, पथराव के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े.
डॉन अखबार की खबर के अनुसार, जम्मू-कश्मीर ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेकेजेएएसी) के आह्वान पर शुक्रवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद में शटर डाउन और चक्का जाम हड़ताल बुलाई थी. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया है, प्रदर्शनकारियों के पथराव से घर और मस्जिद में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े.
पीओके के समहनी, सेहंसा, मीरपुर, रावलकोट, खुइरत्ता, तत्तापानी, हट्टियन बाला में विरोध प्रदर्शन हुए. जेकेजेएसी ने मुजफ्फराबाद और मीरपुर डिवीजनों के विभिन्न हिस्सों में रात भर की छापेमारी में अपने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद शुक्रवार को हड़ताल का आह्वान किया था.
पूरा नहीं किया वादा: प्रदर्शनकारी
डॉन ने कहा, जेकेजेएसी आंदोलन ने मांग है कि राज्य में बिजली की उत्पादन लागत के बाद उपभोक्ताओं को बिजली मिलनी चाहिए. पिछले साल दिसंबर में आधिकारिक सुलह समिति से ये मामला सुलझ गया था. जिसके बाद 4 फरवरी को सरकार द्वारा एक अधिसूचना भी जारी की गई थी. हालांकि, अप्रैल में समिति ने सरकार द्वारा लिखित प्रतिबद्धताओं को पूरा न करने के विरोध में 11 मई को लंबे मार्च की घोषणा की थी.
उन्होंने कहा कि समिति ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह राज्य भर के लोग 11 मई को मुजफ्फराबाद की ओर मार्च निकालेंगे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









