
Pok में तालिबानी फरमान, महिला टीचर्स और छात्राओं के लिए हिजाब अनिवार्य
AajTak
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेतृत्व वाली सरकार ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं और महिला शिक्षकों के लिए हिजाब अनिवार्य कर दिया है. हालांकि इस फैसले का स्थानीय स्तर पर विरोध किया जा रहा है. लोग इसकी तुलना तालिबान से कर रहे हैं.
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI)-led सरकार ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं और महिला शिक्षकों के लिए हिजाब को अनिवार्य कर दिया है. PoK सरकार की ओर से इस मामले में अधिसूचना जारी कर दी गई है.
अधिसूचना के अनुसार महिला छात्रों और शिक्षकों के लिए सह-शैक्षिक संस्थानों में हिजाब पहनना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही कहा गया है कि आदेशों के उल्लंघन पर संस्था के प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
सरदार तनवीर के नेतृत्व वाली पीटीआई सरकार के फैसले की लोग कड़ी आलोचना कर रहे हैं. मारियाना बाबर ने फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि महिलाओं को एक विकल्प दिया जाना चाहिए.
एक ट्वीट में मारियाना बाबर ने कहा कि POK सरकार ने छात्राओं और महिला शिक्षकों के लिए को-एजुकेशन वाले शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने के लिए अनिवार्य कर दिया है. वहीं, मुर्तजा सोलंगी ने पीटीआई-नेतृत्व वाली सरकार के फैसले की तुलना तालिबना से की है. पिछले साल तालिबान ने महिलाओं के लिए अफगानिस्तान में सार्वजनिक रूप से हिजाब पहनना भी अनिवार्य कर दिया था.
पिछली साल अफगानिस्तान के तालिबान शासकों ने तुगलकी फरमान जारी करते हुए कहा था कि सभी अफगान महिलाओं को सार्वजनिक रूप से सिर से पैर तक कपड़े पहनना होगा. तालिबानी शासकों की ओर से ये भी कहा गया था कि जबतक जरूरी न हो, महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए.
आदेश में ये भी कहा गया था कि महिलाओं को इस ड्रेस कोड के उल्लंघन पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उनके घर के पुरुषों को भी ड्रेस कोड के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार माना जाएगा. इससे पहले भी तालिबानी शासकों की ओर से महिलाओं को लेकर कई फरमान सुनाए जा चुके हैं.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








