
PoK के गिलगित-बाल्टिस्तान में पाकिस्तान सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, दो पायलट समेत 5 लोगों की मौत
AajTak
पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक हेलिकॉप्टर गिलगित-बाल्टिस्तान के चिलास में क्रैश हो गया, जिसमें दो पायलट और तीन टेक्निकल स्टाफ की मौत हो गई. हेलिकॉप्टर टेस्ट लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी से दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हादसा पिछले हफ्ते खैबर पख्तूनख्वा सरकार के हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद दूसरी बड़ी घटना है.
पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक हेलिकॉप्टर रविवार को गिलगित-बाल्टिस्तान के चिलास इलाके में थोर के पास क्रैश हो गया. अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हेलिकॉप्टर ने पहले तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन बाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
गिलगित-बाल्टिस्तान सरकार के प्रवक्ता फैजुल्लाह फराक ने कहा कि हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में दो पायलट और तीन टेक्निकल स्टाफ मौजूद थे. यह हेलिकॉप्टर एक नए प्रस्तावित हेलिपैड पर टेस्ट लैंडिंग कर रहा था. उसी दौरान हादसा हुआ और सभी पांचों क्रू मेंबर की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: वॉर जोन के पास पोलैंड का F-16 एयरशो के दौरान क्रैश, पायलट की मौत
दीमर जिले के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) अब्दुल हमीद ने बयान में पुष्टि की कि दुर्घटना में कुल पांच हताहत हुए हैं. इनमें दो पायलट और तीन टेक्निकल स्टाफ शामिल हैं. उन्होंने बताया कि हादसे की सटीक वजह अभी सामने नहीं आई है.
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आर्मी अफसर
हादसे की खबर मिलते ही बड़े स्तर पर अफसर मौके पर पहुंचे. इनमें FCN कमांडर, DG गिलगित-बाल्टिस्तान स्काउट्स और दीमर के कमिश्नर भी शामिल थे. इनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी क्रैश साइट पर पहुंच गए.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.











