
POCSO सहित दर्ज हैं 9 मामले, लोकसभा चुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार ने भरा पर्चा
AajTak
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ रहे 20 प्रत्याशियों में से किसी प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज मामलों की तुलना में इमरान शेख के खिलाफ सबसे ज्यादा मामले दर्ज हैं. उनके खिलाफ पहला केस 9 साल पहले दर्ज किया गया था. हालांकि, अब तक किसी भी मामले में आरोप तय नहीं किए गए हैं.
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र से इमरान शेख निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतर रहे हैं. पिछले नौ साल में उनके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के एक मामले सहित 20 आपराधिक केस दर्ज हैं. यह निर्वाचन क्षेत्र के 20 प्रत्याशियों में से किसी प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज मामलों की अधिकतम संख्या है. शेख ने अपने नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में बताया है कि उसके खिलाफ केंद्र शासित प्रदेश के पांच जिलों के नौ अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज हैं.
अनंतनाग जिले के रहने वाले शेख के खिलाफ पहला आपराधिक मामला साल 2015 में पुलवामा जिले के पंपोर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था. 37 साल के उम्मीदवार के खिलाफ पिछले साल दर्ज किए गए आपराधिक मामलों में से एक मामला POCSO अधिनियम की धारा 11 (अश्लील उद्देश्यों के लिए एक बच्चे को लुभाना या इसके लिए संतुष्टि देना) और धारा 12 (एक बच्चे का यौन उत्पीड़न करना) के तहत आरोप शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- Kashmir Weather: कश्मीर में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड, जम्मू-श्रीनगर NH ठप, इस जिले के सभी स्कूल बंद
अभी तक किसी केस में आरोप तय नहीं हुए
शेख पर साल 2022 में भारतीय दंड संहिता यानी आईपीसी की धारा 309 (आत्महत्या का प्रयास और इस तरह के अपराध के लिए कोई भी कृत्य) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. शेख के खिलाफ दर्ज अधिकांश मामले आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत हैं. हालांकि, इनमें से कई मामलों में अतिरिक्त आरोप भी हैं, जिनमें धारा 201 (किसी अपराध के सबूत छिपाना या नष्ट करना) और धारा 380 (घर में चोरी) शामिल है.
अन्य दो मामले धारा 454 (अपराध करने के लिए घर में घुसना) और धारा 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी) के तहत दर्ज किए गए हैं. निर्दलीय उम्मीदवार के खिलाफ दर्ज 20 में से सात मामले अनंतनाग के सदर पुलिस स्टेशन में लिखे गए हैं, जिनमें से छह केस साल 2022 में दर्ज किए गए थे. हलफनामे के मुताबिक, शेख के खिलाफ अब तक किसी भी मामले में अदालत में आरोप तय नहीं किए गए हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










