
POCO C85 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 6000mAh की बैटरी और बहुत कुछ, इतनी है कीमत
AajTak
POCO C85 5G भारत में लॉन्च हो गया है. 11999 रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाले इस हैंडसेट पर 1 हजार रुपये का इंस्टैंट कैशबैक मिल रहा है. इसमें 6000mAh की बैटरी, 50MP रियर कैमरा और शानदार फीचर्स हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
POCO ने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो एक बजट 5G फोन है. इस हैंडसेट में 8GB तक रैम, 6000mAh की बैटरी और 50MP रियर प्राइमरी कैमरा मिलता है. इसमें रिवर्स वायर चार्जिंग को शामिल किया है.
कंपनी ने बताया है कि यह हैंडसेट Android 15 के साथ Xiaomi HyperOS 2 के संग आता है. इसको 2 साल तक मेजर सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेटम मिलेगा.
POCO C85 5G की कीमत
POCO C85 5G की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है, जिसमें 4GB + 128GB स्टोरेज मॉडल आता है. वहीं, 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपये और टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है. बैंक ऑफर के तहत 1 हजार रुपये का इंस्टैंट कैशबैक इस पर 1 हजार रुपये
पोको का यह स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है, जो मिस्टिक पर्पल, स्प्रिंग ग्रीन और पावर ब्लैक हैं. फ्लिपकार्ट पर इसकी सेल 16 दिसंबर से शुरू होगी.
POCO C85 5G के स्पेसिफिकेशन्स













