
Poco भारत में लॉन्च करने जा रहा है बेहतरीन परफॉर्मेंस वाला फोन, 20 हजार के अंदर कीमत!
AajTak
Poco X3 Pro और Poco F3 की ग्लोबल लॉन्चिंग इस हफ्ते की शुरुआत में की गई थी. कंपनी ने जानकारी दी है कि इनमें से Poco X3 Pro को भारत में 30 मार्च को लॉन्च किया जाएगा.
Poco X3 Pro और Poco F3 की ग्लोबल लॉन्चिंग इस हफ्ते की शुरुआत में की गई थी. कंपनी ने जानकारी दी है कि इनमें से Poco X3 Pro को भारत में 30 मार्च को लॉन्च किया जाएगा. इस नए स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 860 4G प्रोसेसर और रियर में 48MP प्राइमरी कैमरे के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. आइए जानते हैं कि इसके बारे में विस्तार से. पोको इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी पहले से दे दी है कि भारत में 30 मार्च को Poco X3 Pro को लॉन्च किया जाएगा. साथ ही इसके लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट भी बनाई गई है, जहां इस अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स को हाइलाइट किया गया है. यहां बताए गए स्पेसिफिकेशन्स फोन के ग्लोबल वेरिएंट की तरह ही हैं. ऐसे में पूरी उम्मीद है कि ग्लोबल वेरिएंट को ही भारत में लॉन्च किया जाएगा. फिलहाल कंपनी की ओर से भारत में इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कुछ नहीं कहा गया है. आपको बता दें Poco X3 Pro के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत EUR 249 (लगभग 21,400 रुपये) और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत EUR 299 (लगभग 25,700 रुपये) रखी गई है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












