
Poco के सबसे सस्ते 5G फोन की सेल आज, स्मार्ट डिस्प्ले फीचर से है लैस
AajTak
Poco M3 Pro 5G को भारत में आज दूसरी बार सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. इस स्मार्टफोन को भारत में हाल ही में लॉन्च किया गया था. ये फोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर और 48MP प्राइमरी कैमरे के साथ आता है.
Poco M3 Pro 5G को भारत में आज दूसरी बार सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. इस स्मार्टफोन को भारत में हाल ही में लॉन्च किया गया था. ये फोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर और 48MP प्राइमरी कैमरे के साथ आता है. ग्राहक आज इसे फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे. Poco M3 Pro 5G के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत भारत में 13,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है. ग्राहक आज यानी 16 जून को इसे दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे. इस फोन कूल ब्लू, पावर ब्लैक और पोको येलो कलर ऑप्शन में उतारा गया है. ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को SBI क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI पर 10 प्रतिशत छूट मिलेगी. साथ ही एक्सचेंज ऑफर भी यहां ग्राहकों को मिलेगा.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












