
PNB स्कैम: क्या फर्जी पहचान की मदद से एंटीगुआ से डोमिनिका पहुंचा था मेहुल चोकसी?
AajTak
एंटीगुआ से फरार होकर डोमिनिका पहुंचा मेहुल चोकसी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं. मेहुल चोकसी यहां अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आया था, जो बाद में पकड़ा गया. लेकिन मेहुल चोकसी आखिर एंटीगुआ से इतनी आसानी से यहां कैसे पहुंच गया, इसको लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई हैं.
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) स्कैम के आरोपी मेहुल चोकसी को लेकर बीते कुछ दिनों में लगातार सुर्खियां बन रही हैं. एंटीगुआ से फरार होकर डोमिनिका पहुंचा मेहुल चोकसी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं. मेहुल चोकसी यहां अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आया था, जो बाद में पकड़ा गया. लेकिन मेहुल चोकसी आखिर एंटीगुआ से इतनी आसानी से यहां कैसे पहुंच गया, इसको लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है. इंडिया टुडे के पास दो ट्रैवलर के डॉक्यूमेंट्स मौजूद हैं, जो कि गुरजीत भंडाल, गुरमीत सिंह के नाम से हैं. ये दोनों पिछले 45 दिनों में दो बार डोमिनिका गए हैं. डोमिनिका से पहले अप्रैल में ये सेंट लूशिया का दौरा कर चुके हैं, इन्होंने हैकशॉ बोट चार्टर्स लिमिटेड का सहारा लिया. वहां मौजूद डॉक्यूमेंट्स में दोनों यूनाइटेड किंगडम के निवासी हैं. एक महीने के बाद इन्हीं दोनों नाम के ये शख्स डोमिनिका पहुंचते हैं, लेकिन इस बार एक अपनी नागरिकता भारतीय बताता है. वैसे कागजों में मेहुल चोकसी का डोमिनिका जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन शक होता है कि जिन नामों का जिक्र किया गया, उनमें भारतीय नागरिकता क्यों बताई गई? अब इन दोनों नामों को लेकर जांच की जा रही है, क्योंकि कोबरा टूर का नाम मेहुल चोकसी को एक देश से दूसरे देश की यात्रा की सर्विस देने में आया है. इससे अलग डोमिनिका का कहना है कि मेहुल चोकसी गलत तरीके से उनके यहां पहुंचा, वहीं मेहुल चोकसी के वकील का कहना है कि उसे अगवा किया गया था. Owner of Cobra Tours Services in Dominica, Andrew, in an exclusive interview to India Today correspondent @Geeta_Mohan, says, " These reports of Mehul Choksi availing our services is untrue and propaganda to divert attention." Watch full interview here: https://t.co/tPLd7HJPe4 pic.twitter.com/lpNFSmXMtI
जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








