
PMJAY के नाम पर प्राइवेट हॉस्पिटल ने लगाया सरकार को चूना, अब देना होगा 6.54 करोड़ का जुर्माना
AajTak
राजकोट में PMJAY के तहत फर्जी बिल बनाकर करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप में आरोग्य विभाग ने एक निजी हॉस्पिटल पर भारी भरकम जुर्माना लगाया है. आरोग्य विभाग का कहना है कि बेबी केयर हॉस्पिटल ने PMJAY योजना के तहत अलग-अलग तरीकों फर्जी रिपोर्ट्स और बिल भेजकर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाने की कोशिश की थी.
गुजरात के राजकोट आयुष्मान योजना के तहत फर्जी बिल बनाकर करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप में आरोग्य विभाग ने एक निजी हॉस्पिटल पर भारी भरकम जुर्माना लगाया है. आरोग्य विभाग का कहना है कि बेबी केयर हॉस्पिटल ने PMJAY योजना के तहत अलग-अलग तरीकों फर्जी रिपोर्ट्स और बिल भेजकर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाने की कोशिश की थी.
इस संबंध में अधिकारी ने बताया कि राजकोट स्थित निहित बेबी केयर हॉस्पिटल द्वारा आयुष्मान योजना के तहत फर्जी बिल बनाकर फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया था. मामला सामने आने के बाद अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे PMJAY योजना से सस्पेंड कर दिया है और 6 करोड़ 54 लाख 79 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है.
फर्जीवाड़े के 116 केस पकड़े
निहित बेबी केयर हॉस्पिटल ने PMJAY योजना के तहत दवाओं के लिए जरुरी रिपोर्ट्स में गलत तरीके से मॉडिफिकेशन करके 116 केस प्री-ओथ अप्रूवल के लिए रखे थे. हॉस्पिटल ने 116 केस प्री-ओथ अप्रूवल के लिए रखकर 65 लाख 47 हजार 950 रुपये का बिल बना रखा था. गुजरात के आरोग्य विभाग ने Up coding/ Unbundling/ Unnecessary Procedures के तहत निहित हॉस्पिटल के फर्जीवाड़े को पकड़कर 116 केस रिजेक्ट कर प्री- ओथ अप्रूव्ड रकम 65 लाख 47 हजार 950 रुपये पर 10 गुना पेनल्टी लगाकर 6 करोड 54 लाख 79 हजार 500 रुपये रिकवरी मॉड्यूल से रिकवर करेगा. अगर इनमें से किसी क्लेम का पेमेंट हुआ होगा तो वह भी SHA को वापस लौटाना होगा.
हॉस्पिटल पर लगाई 10 गुना पेनल्टी
बता दें कि PMJAY योजना के तहत गुजरात में लाभार्थियों को 10 लाख रुपये का सुरक्षा कवच मिलता है. इसी बात का फायदा उठाकर राजकोट के निहित बेबी केयर हॉस्पिटल ने PMJAY योजना के तहत अलग-अलग तरीकों फर्जी रिपोर्ट्स और बिल भेजकर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाने की कोशिश की थी. जिन बच्चों को एडमिट करने की जरूरत नहीं थी. उन्हें भी एडमिट करके आयुष्मान योजना के तहत इलाज दिखाकर बिल बनाया जाता था. इससे पहले भी गुजरात के आरोग्य विभाग ने राजकोट की निहित हॉस्पिटल को ऐसी ही एक और धांधली के मामले में 7 लाख 56 हजार 600 रुपये की पेनल्टी लगाई थी.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







