
PM Security Breach पर 'आजतक' का खुलासा, फिरोजपुर कांग्रेस विधायक बोले- डीजीपी पर हो FIR
AajTak
Aajtak Sting Operation on PM modi Security Breach: 'आजतक' पर पीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर हुए खुलासे के बाद राजनीतिक हस्तियों की प्रतिक्रिया आई हैं. इसमें पंजाब सरकार के प्रवक्ता राजकुमार वेरका, फिरोजपुर के कांग्रेस विधायक परमिंदर सिंह पिंकी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा शामिल हैं.
Aajtak Sting Operation on PM modi Security Breach: पंजाब के फिरोजपुर से 5 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था. इस पर केंद्र और पंजाब सरकार के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है. बीजेपी जहां पंजाब पुलिस को दोषी ठहरा रही है, तो वहीं कांग्रेस इसे केंद्रीय एजेंसियों की विफलता मान रही है. इसी बीच राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने चौंकाने वाला दिया है. पिंकी ने कहा है कि इस मामले में डीजीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











