
PM Narendra Modi ने ललिता घाट पर लगाई गंगा में डुबकी, Baba Vishwanath के अभिषेक के लिए लिया जल
AajTak
सदियों की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत समेटे पुरातन नगरी वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ का भव्य और दिव्य स्वरूप आज लोगों के सामने आ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्वनाथ कॉरिडोर धाम का लोकापर्ण करने जा रहे हैं. पीएम मोदी थोड़ी ही देर पहले ललिता घाट पहुंचे हैं. यहां पर उन्होंने मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. इसके बाद पीएम ने गेरुआ वस्त्र धारण किया. इसके बाद पीएम मोदी ने गंगा नदी में डुबकी लगाई. पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ के अभिषेक के स्वंय गंगाजल लेने पहुंचे. देखें तस्वीरें.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











