
PM Modi Ukraine Visit Live: 'भारत माता की जय' के साथ PM मोदी का कीव में जोरदार स्वागत, थोड़ी देर में राष्ट्रपति जेलेंस्की से होगी मुलाकात
AajTak
Modi in Ukraine: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड के दो दिवसीय दौरे के बाद यूक्रेन के दौरे पर हैं. वह स्पेशल रेल फोर्स वन से कीव पहुंच रहे हैं. उनकी यह ट्रेन यात्रा 10 घंटे की है. वह कीव पहुंचने पर राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे. रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पीएम मोदी के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि पीएम मोदी का यह यूक्रेन दौरा सात घंटे का होगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड के दो दिवसीय दौरे के बाद यूक्रेन के दौरे पर हैं. वह स्पेशल रेल फोर्स वन से कीव पहुंचे हैं. वह लगभग दस घंटे की ट्रेन यात्रा के बाद कीव पहुंचे. वह यहां सात घंटे तक रहेंगे. इस दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की से उनकी बहुप्रतीक्षित मुलाकात होगी. इससे पहले उन्होंने कीव पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की.
पीएम मोदी कीव में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने जाएंगे. उसके बाद जेलेंस्की से वार्ता करेंगे. रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पीएम मोदी के इस दौरे को काफी अहम माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि पीएम मोदी का यह यूक्रेन दौरा सात घंटे का होगा. इस दौरे की पल-पल की अपडेट्स के लिए यहां जुड़े रहें.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









