
PM Modi UAE Visit: 'हर धड़कन कह रही है भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद', अबू धाबी में बोले पीएम मोदी
AajTak
PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने UAE में अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स स्टेडियम' में 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. जहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज अबू धाबी में आपने एक नया इतिहास रचा है. मैं आज अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आया हूं. भारत-यूएई दोस्ती जिंदाबाद. देखें ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











