
PM Modi Touching Feet Video: जब मंच पर बीजेपी नेता ने छूए मोदी के पैर, पीएम ने ऐसे दी प्रतिक्रिया
AajTak
UP Chunav Viral Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के उन्नाव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पीएम मोदी बीजेपी नेता के पैर छूते दिख रहे हैं. इस बीजेपी नेता का नाम अवधेश कटियर है और जब अवधेश पीएम को मूर्ति भेंट करने के बाद उनके पैर छूने के लिए झुके तभी पीएम मोदी ने उन्हें रोक दिया और फिर अचानक खुद उनके पैर छू लिए. पीएम ने अपने इशारों ने साफ कर दिया कि वे नहीं चाहते कि कोई उनके पैर छुए. अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो चुका है. कई लोग पीएम की ये सादगी देख उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. देखिए.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












