
PM Modi Speech Live: 'नौ दिन चले अढ़ाई कोस', लोकसभा में पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला
AajTak
PM Modi Lok Sabha Speech: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया. मोदी ने इस दौरान कांग्रेस को जमकर घेरा. पीएम मोदी ने सदन में कहा कि कांग्रेस की सुस्त रफ्तार को कोई मुकाबला नहीं. आज देश में जिस रफ्तार से काम हो रहा है कांग्रेस उसकी कल्पना भी नहीं कर सकती.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











